फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Bari village

Chamba News: बाड़ी गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 09 Feb 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Bari village
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी गांव में 24 वर्षीय रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गांव और डाकघर बाड़ी, ग्राम पंचायत सचुई का निवासी था। सोमवार सुबह परिजनों ने रोहित को उठाया, लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बयान देते हुए किसी पर कोई शक नहीं जताया। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed