{"_id":"69a9b9b95667bb76f9055add","slug":"young-people-are-seen-falling-on-the-snow-recovering-and-then-moving-forward-chamba-news-c-88-1-ssml1004-176426-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ पर गिरते, संभलते, फिर आगे बढ़ते नजर आ रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ पर गिरते, संभलते, फिर आगे बढ़ते नजर आ रहे युवा
Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सुराल में स्की एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्की बेसिक कोर्सके दौरान स्की के हुनर सीखते युवा। स
पांगी स्की एसोसिएशन की ओर से सुराल में चल रहा स्की बेसिक कोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल में बर्फ पर गिरते, संभलते और आगे बढ़ते युवा नजर आ रहे हैं। पांगी स्की एसोसिएशन की ओर से शुरू किए गए स्की बेसिक कोर्स में 24 से अधिक युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से आयोजित कोर्स में युवाओं की दिलचस्पी और उनकी मेहनत देखते ही बन रही है।
पांगी स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुत्तवानी, महासविच राम सिंह, सदस्य मनोज ठाकुर और शुभम ठाकुर ने बताया कि स्की बेसिक कोर्स में पांगी उपमंडल के युवक-युवतियाें को 14 दिनों तक प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका मकसद सुराल को विंटर टूरिस्ट की ओर ले जाना है। उन्होंने बच्चों में शीतकालीन खेलों के प्रति रूचि अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पनप रही नशे की प्रवृत्ति को भी खेलों के माध्यम से रोकना है। स्की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसमें लड़कियों- लड़कों के अलग-अलग वर्ग की होगी। पांगी प्रशासन और अन्य का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। आगामी समय में विंटर टूरिस्ट के तहत क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना रहेगा।
--