फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Yashwant in Churah, Rajkumar in Sundla and Mohan became president in Chuvadi, Elections of New Pension Scheme Employees Federation held in six blocks of district Chamba

चुराह में यशवंत, सुंडला में राजकुमार और चुवाड़ी में मोहन बने अध्यक्ष

Sun, 26 Sep 2021 09:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Yashwant in Churah, Rajkumar in Sundla and Mohan became president in Chuvadi, Elections of New Pension Scheme Employees Federation held in six blocks of district Chamba
चंबा/भरमौर/चुवाड़ी/ सिहुंता। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की जिला चंबा के छह खंडों में बैठक हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही छह खंडों की चुनावी प्रक्रिया भी पूरी की गई। ब्लॉक चुराह की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। नई कार्यकारिणी में यशवंत खन्ना को अध्यक्ष, महासचिव प्रकाश चंद व कोषाध्यक्ष के पद पर पवन को मनोनीत किया गया। इसके अलावा टेक चंद को सह सचिव चुना गया। महिला विंग के अध्यक्ष पद पर चंपा देवी और गीता देवी को महासचिव मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

वहीं, खंड सुंडला में राजकुमार को अध्यक्ष, संजय कुमार को महासचिव व जगदीश कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा गरोला खंड में अश्वनी कुमार को अध्यक्ष, इंद्रजीत को सचिव और विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुवाड़ी में मोहन लाल को अध्यक्ष, गगन सिंह को महासचिव व गौरव ठाकुर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला विंग अध्यक्ष के रूप में सुंकेशी, महासचिव पूजा कुडियाल व कोषाध्यक्ष के पद पर अचला कुमारी को चुना गया। एनपीएस ब्लॉक सिहुंता में इंद्र सिंह को अध्यक्ष, संजीव राजपूत को महासचिव और पवन डढवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला विंग अध्यक्ष के रूप में संजू बाला, अनुराधा को महासचिव व सुषमा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

एनपीएस खंड भरमौर में कार्यकारिणी का विस्तार महासचिव खंड हरदासपुरा धीरज कुमार व पर्यवेक्षक विशाल शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार एवं महिंद्र शर्मा भी विशेष तौर से उपस्थित रहे। इसमें पुरुषोत्तम सिंह वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। रणजीत सिंह को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार को सचिव, कृष्ण कुमार को संयुक्त महासचिव, पंजाब सिंह को मुख्य सलाहकार, शाम शर्मा को महालेखाकार, कुलविंद्र सिंह को प्रेस सचिव, सन्नी शर्मा को सह सचिव, विजय कुमार को मुख्य संरक्षक, शशि कुमार को मुख्य योजनाकार, उमेश कुमार को संविधान पर्यवेक्षक, नरेश कुमार को प्रचार सचिव, परीक्षित कुमार को कानूनी सलाहकार, रतन कुमार को आईटी सेल, सुरेंद्र सिंह को अनुशासन कमेटी व विनय को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महिला विंग की कार्यकारिणी में सुरेखा देवी को अध्यक्ष, कीर्ती ठाकुर को उपाध्यक्ष, रीना कुमारी को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने बताया कि रविवार केे छह खंडों में कार्यकारिणी विस्तार व चुनाव करवाए गए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना उनका लक्ष्य है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करेगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed