{"_id":"6afc8c277092f4753806dbf7","slug":"children-with-and-without-special-needs-will-showcase-their-sporting-talent-together-chamba-news-c-88-1-cmb1003-203186-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सामान्य और विशेष बच्चे एक साथ दिखाएंगे खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सामान्य और विशेष बच्चे एक साथ दिखाएंगे खेल प्रतिभा
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत हरिपुर मैदान में तीन दिवसीय यूनिफाइड गेम्स का शुभारंभ हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू ने इसका आयोजन किया। जिला शिक्षा उपनिदेशक उपमा शर्मा ने खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का विधिवत आगाज किया।
इसके बाद मां सरस्वती की वंदना के साथ खेल गतिविधियां शुरू हुईं। जिला चंबा के विभिन्न शिक्षा खंडों से आए विद्यार्थी इसमें भाग ले रहे हैं। इन खेलों में वॉलीबॉल, बोच्ची, फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उपमा शर्मा ने बताया कि इन गेम्स का उद्देश्य विजेता चुनना नहीं है। इसका लक्ष्य प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर अवसर देना है। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और समानता की भावना विकसित होती है।
इन खेलों की खासियत यह है कि सामान्य और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी एक साथ खेलते हैं। यह जिला चंबा में समग्र शिक्षा के तहत पहली बार आयोजित हो रहा है। यह पहल समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों के बीच आपसी समझ, मित्रता और सामाजिक समरसता मजबूत होगी। जिला समन्वयक संजीव कुमार ने ''साथ खेलना, साथ बढ़ना'' का संदेश दिया।