{"_id":"6ad79e81f1f520a65904e6cc","slug":"x-ray-services-at-the-medical-college-back-on-track-after-seven-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-200539-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में सात दिन बाद पटरी पर लौटी एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में सात दिन बाद पटरी पर लौटी एक्सरे की सुविधा
Tue, 20 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा पहुंची एक्सरे फिल्म की सप्लाई, अब निजी सेंटरों में नहीं जाएंगे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ी एक्सरे सुविधा फिर से पटरी पर लौट आई है। एक्सरे फिल्म की सप्लाई चंबा पहुंच चुकी है। अब सभी मरीजों के एक्सरे पहले की तरह हो रहे हैं।
हालांकि, फिल्म खत्म होने के कारण केवल गंभीर मरीजों के एक्सरे ही किए जा रहे थे, जबकि अन्य मरीजों को एक्सरे कराने के लिए निजी सेंटरों में जाना पड़ रहा था। जहां पर उनसे मनमाने दाम भी वसूले जा रहे थे, लेकिन अब मरीजों को अपने एक्सरे करवाने के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। सरकारी प्रयोगशाला में ही उनके एक्सरे किए जाएंगे। रोजाना करीब 300 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने का परामर्श देते हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि एक्सरे फिल्म खत्म होने से करीब एक सप्ताह तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, फिल्म खत्म होने से पहले ही प्रबंधन ने कंपनी को सप्लाई का ऑर्डर दे दिया था, लेकिन कंपनी समय पर सप्लाई नहीं दे पाई। इसके लिए कंपनी को दो बार रिमाइंडर भी भेजे गए। उन्होंने कहा कि चंबा में एक्सरे फिल्म की सप्लाई पहुंच चुकी है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
--