फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workshop conducted to empower school management committees

Chamba News: विद्यालय प्रबंधन समितियों को सशक्त बनाने के लिए करवाई कार्यशाला

Wed, 11 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Workshop conducted to empower school management committees
चंबा। समग्र शिक्षा के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आयोजित करने का मकसद विद्यालय प्रबंधन समितियों को सशक्त बनाना रहा। कार्यशाला का शुभारंभ जिला उपनिदेशक क्वालिटी विकास महाजन ने किया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सातों शिक्षा खंडों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले चरण में कल्हेल, तीसा, चुवाड़ी और सिहुंता शिक्षा खंडों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दूसरे चरण में तीसा, सुंडला, सलूणी, बनीखेत, कियाणी, हरदासपुरा और मैहला शिक्षा खंडों के प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यशाला में इन सभी खंडों के विभिन्न विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न योजनाओं और शैक्षिक पहलों की जानकारी प्रदान की गई। संसाधन व्यक्तियों के रूप में जिला स्तर के विभिन्न समन्वयकों ने प्रतिभागियों को अपने-अपने कार्यक्रमों और हस्तक्षेपों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed