{"_id":"69ebade29b6587f4fc0dbba4","slug":"workers-continued-their-sit-in-protest-for-the-fourth-consecutive-day-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181435-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: श्रमिकों ने चौथे दिन भी किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: श्रमिकों ने चौथे दिन भी किया धरना-प्रदर्शन
Fri, 24 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बैरासियुल परियोजना के गेट केबाहर धरना-प्रदर्शन करते श्रमिक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाले गए श्रमिक को हटाने पर आंदोलन पर है बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन
कहा- श्रमिक की दोबारा तैनाती नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले सीटू के महासचिव सुदेश ठाकुर की अगुवाई में मजदूर चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन पर बैठे रहे।
श्रमिकों ने कहा कि जब तक निकाले गए श्रमिक को ड्यूटी पर तैनात नहीं किया, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शन कंट्रोल रूम डैम साइट तीसा में कार्यरत रहे दुनी चंद को 10 अप्रैल 2026 से सेवा से हटाए जाने के विरोध में है। दुनी चंद को 58 वर्ष की आयु का हवाला देकर नौकरी से हटाया गया है। सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु 60 वर्ष है क्योंकि एनएचपीसी भारत सरकार का उपक्रम है। इसलिए केंद्र सरकार के कानून लागू होंगे। यूनियन ने इसे पूरी तरह अन्यायपूर्ण और नियमों के विरुद्ध बताते हुए उनकी तुरंत बहाली की मांग उठाई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो भविष्य में अन्य कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। यूनियन ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी प्रबंधन को अवगत करवाया था और बातचीत की गई थी लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला। इसके चलते मजदूरों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और एकजुटता का परिचय दिया। धरने में धर्म चंद, लौकी ठाकुर, सुरेंद्र, सुनील समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--