फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Worker dies after falling into ditch

Chamba News: कर्मचारी की खाई में गिरने से मौत

Fri, 03 Mar 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling into ditch
चंबा। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित घाण गांव में खाई में गिरने से जलशक्ति विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सनी कुमार पुत्र महिंद्र कुुमार निवासी गांव घाण, डाकघर ऊटीप के रूप में हुई है। सनी कुमार वीरवार शाम को हर दिन की तरह अपनी ड्यूटी करने के बाद घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पीछे रास्ते पर अचानक उनका पांव फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरे। उन्हें खाई में गिरता हुआ देखकर आसपास के लोग मदद के लिए माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें देर शाम उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इससे पहले कि पीजीआई में उनका उपचार हो पाता, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed