फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Work at the mini secretariat stalled due to power cuts, leaving villagers disappointed.

Chamba News: बिजली कट से मिनी सचिवालय में कामकाज ठप, ग्रामीण हुए निराश

Tue, 11 Nov 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Work at the mini secretariat stalled due to power cuts, leaving villagers disappointed.
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के ग्रामीण मंगलवार को अपने जरूरी कार्यों के लिए मिनी सचिवालय पहुंचे, लेकिन बिजली कट से उनका काम अधर में रह गया। इसके कारण लोग निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, कोष कार्यालय, तहसील कल्याण अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में जरूरी काम निपटाने आए थे, लेकिन बिजली गुल होने पर कोई भी कार्य नहीं हो सका। ग्रामीणों ने यह भी जताया कि मिनी सचिवालय को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे तो किए गए हैं, लेकिन जनरेटर जैसी मूलभूत व्यवस्था अभी तक नहीं की गई।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय सलूणी में रोज़ाना सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली कट के समय वैकल्पिक व्यवस्था अविलंब की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कार्यकारी एसडीएम सलूणी, अभिरॉय सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और जल्द ही उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed