फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Word Watcher Park built on Suhi hill, Panihar should be revived

Chamba News: सूही की पहाड़ी पर बने वर्ड वाचर पार्क, पनिहार किए जाएं पुनर्जीवित

Wed, 10 Apr 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Word Watcher Park built on Suhi hill, Panihar should be revived
सूही की पहाड़ी पर बने वर्ड वाचर पार्क, पनिहार किए जाएं पुनर्जीवित
विज्ञापन

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई मांग, कहा- सूही मेले में करें यातायात पुलिस की व्यवस्था
नगर परिषद से परिवार रजिस्टर बनाने और कसाकड़ा मार्ग की हालत सुधारने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक इरावती होटल में प्रधान ओमप्रकाश गोस्वामी अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने सूही मेले को जिलास्तरीय मेला घोषित करवाने के लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताया। इसके बाद चंबा रियासत के लोगों के लिए प्राणों का बलिदान देने वाली रानी सुनयना को याद किया गया। एसोसिएशन ने राजनौण, जनसाली, हटनाला, बनगोटू में पनिहारों को पुनर्जीवित करने की मांग उठाई। प्रदेश और जिला प्रशासन से मांग की कि माता के बलिदान को याद रखने के लिए सूही की पहाड़ी पर वर्ड वाचर पार्क विकसित किया जाए। मांग की कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय सूही जातर मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर मेला स्थल पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। गोस्वामी ने कहा कि नगर परिषद में पंचायतों की तरह परिवार रजिस्टर नहीं बनाया गया है। उनके ध्यान में बात आई है कि अगर किसी परिवार में बच्चे का जन्म होता है तो उसे नगर परिषद में एंट्री नहीं किया जाता है। इस कारण अभिभावकों को जन्म प्रमाण लेने के लिए परेशान होना पड़ता है। चौगान से कसाकड़ा मार्ग की हालत काफी दयनीय है। नए बस स्टैंड के लिए यही एकमात्र रास्ता है। यहां हर समय हादसे का खतरा रहता है। कैफे मार्ग के नीचे की ढलान कूड़े-कचरे से भर चुकी है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। उन्होंने नगर परिषद से आह्वान किया है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। बैठक में सुरेश कश्मीरी, मदन लाल, भागेश और हरिंद्र मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed