फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wooden pulley book, debris entered in health center and school

लकड़ी की पुली बही, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल में घुसा मलबा

Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wooden pulley book, debris entered in health center and school
चंबा की मोतला पंचायत में भारी बारिश के बाद मलबे में अटा मकान। संवाद - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। जिले में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। ढकोग-बन्नी मार्ग पर बन्नी नाले पर बनाई गई अस्थायी लकड़ी की पुली और रास्ता नाले में बढ़े जलस्तर की भेंट चढ़ गया। भटियात विस क्षेत्र के तहत मोतला पंचायत में नाले का जलस्तर बढ़ने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतला और मिडल स्कूल मोतला में कीचड़ भर गया। साथ ही करीब 15 मकानों और गोशालाओं को मलबे से नुकसान पहुंचा है। पीएचसी में गंदा पानी भरने पर वहां तैनात नर्स, तीन आशा वर्करों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने साथ लगते भवन में पहुंचकर शरण ली। उसके बाद पंचायत प्रतिनिधि और भटियात प्रशासन को अवगत करवाया गया। देरशाम तक पटवारी और पंचायत प्रतिनिधि क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मोतला पंचायत में सुबह 11:30 बजे से हो रही भारी बारिश के बाद दोपहर 12:30 बजे के बाद अचानक नाले का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। देखते ही देेखते पीएचसी में कीचड़ लबालब भर गया जिससे स्वास्थ्य केंद्र के भीतर रखा सामान भी खराब हो गया। टनों के हिसाब से बहकर आए मलबे के ढेर तले माध्यमिक पाठशाला मोतला का मुख्यद्वार भी दब गया। शनिवार दोपहर 1:00 बजे बन्नी नाले में बढ़े जलस्तर की भेंट अस्थायी लकड़ी की पुली और रास्ता भी चढ़ गया। इससे अब भदरा और बन्नी गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान मोतला रक्षा देवी ने भारी बारिश से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों, गोशालाओं और जमीन को नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों की हरसंभव सहायता की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मोतला में भारी बारिश से नुकसान की जानकारी मिलने पर तुरंत पटवारी को मौके पर भेज दिया गया। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed