{"_id":"617bff1b080fbc09cb1861a9","slug":"women-workers-will-be-responsible-for-polling-stations-chamba-news-sml3887401124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मियों पर रहेगा मतदान केंद्रों का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मियों पर रहेगा मतदान केंद्रों का जिम्मा
विज्ञापन
Women workers will be responsible for polling stations
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पांगी के महालियत और भरमौर-1 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं पर रहेगा। महालियत मतदान केंद्र में 534, जबकि भरमौर-1 मतदान केंद्र में 725 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशी का चयन करेंगे। शनिवार को भरमौर और पांगी के 156 मतदान केंद्रों में होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग के आदेशानुसार समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। जिले के दो मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों को ही मतदान प्रक्रिया को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया है।
गौरतलब है कि मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव के लिए भरमौर-पांगी में किसी भी पार्टी प्रत्याशी की जीत का जिम्मा पुरुषों के हाथों में रहने वाला है। जनजातीय क्षेत्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाता अधिक हैं। नतीजतन, प्रत्याशी के भाग्य के फैसले में पुरुष वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। पांगी और भरमौर के कुल 75,486 मतदाताओं में से 39053 पुरुष जबकि, 36433 महिला मतदाता हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी में 37 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
इन पोलिंग स्टेशनों में 14005 मतदाता हैं। इनमें 7175 पुरुष और 6830 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, भरमौर के तहत 119 पोलिंग स्टेशनों में 61,481 मतदाता (39053 पुरुष और 36433 महिला) अपने मत का प्रयोग करेंगे। शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी। उपायुक्त चंबा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुनी चंद राणा ने कहा कि मतदान को लेकर समस्त तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।