फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women sitting on the cold floor for four hours waiting for the doctor

डॉक्टर के इंतजार में चार घंटे ठंडे फर्श पर बैठी रहीं महिलाएं

Wed, 17 Feb 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women sitting on the cold floor for four hours waiting for the doctor
मेडिकल कॉलेज चंबा की स्त्री रोग ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : Chamba
चंबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। खासकर महिला मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गायनी विशेषज्ञों की कमी महिला मरीजों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि मरीजों को अस्पताल में डॉक्टर के लिए घंटों इंतजार करने के बाद बिना चेकअप मायूस होकर लौटना पड़ रहा है या फिर किसी निजी क्लीनिक का रुख करना पड़ रहा है। बुधवार को संवाददाता प्रवीण कुमार ने व्यवस्था का जायजा लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

चंबा। दिन बुधवार और जगह चंबा मेडिकल कॉलेज। वक्त सुबह के साढ़े नौ बज रहे हैं। काउंटर पर महिलाएं पर्ची बनवा रही हैं। चिकित्सक से जांच करवाने के लिए ओपीडी के बाहर महिला मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है, लेकिन सुबह 11:00 बजे तक ओपीडी में कोई विशेषज्ञ नहीं पहुंचता है। डॉक्टर के इंतजार में महिलाएं परेशान होकर ठंडे फर्श पर ही बैठ जाती हैं। महिलाएं इस आस में ओपीडी के बाहर बैठकर विशेषज्ञ के आने का इंतजार करती रहीं कि शायद थोड़ी देर में विशेषज्ञ ओपीडी में आकर उनकी जांच करेंगे। घड़ी की सुई 1:30 बजे पर पहुंच गई है। ओपीडी में कोई विशेषज्ञ नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन

आखिर सुबह से फर्श पर बैठीं कई महिलाएं बिना चेकअप करवाए अपने घरों को लौट जाती हैं। इस दौरान कई महिलाएं मजबूरन मेडिसिन ओपीडी में अपना चेकअप करवाती हैं। जबकि, कई महिलाएं महिला विशेषज्ञ से चेकअप करवाने के लिए दोपहर के भोजन के बाद ओपीडी में पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने विशेषज्ञ को लेकर ओपीडी में पूछताछ की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ओपीडी स्टाफ को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि विशेषज्ञ आएगा या नहीं। इसके चलते महिलाएं ओपीडी के बाहर घंटों चिकित्सक के इंतजार में बैठी रहीं। वहीं, जब महिलाओं ने अपने स्तर पर विशेषज्ञ के बारे में जांच पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि विशेषज्ञ आपरेशन थियेटर में मरीज का ऑपरेशन कर रहे हैं। जबकि, एक महिला विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं।

मेडिकल कॉलेज में दो महिला विशेषज्ञ होने के बावजूद महिलाओं की ओपीडी में चेकअप नहीं हो पाया। हालांकि, अन्य ओपीडी का निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां पर मरीजों की नियमित जांच हो रही थी। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों की जांच कर रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला विशेषज्ञों की कमी है। इसको लेकर सरकार को अवगत करवाया जा चुुका है। बुधवार को दो विशेषज्ञों में से एक डॉक्टर ओटी में व्यस्त था, जबकि दूसरी महिला विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए अब ऐसी स्थिति में ओपीडी में किसी एमबीबीएस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed