{"_id":"5f199a018ebc3e9fdd3301d2","slug":"women-protest-in-sultnapur-chamba-chamba-news-sml339302922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर वार्ड में सीवरेज का कार्य शुरू करवाने को महिलाओं ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर वार्ड में सीवरेज का कार्य शुरू करवाने को महिलाओं ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुल्तानपुर वार्ड को आज तक सीवरेज व्यवस्था के साथ नहीं जोड़ने पर वीरवार को ओबड़ी मोहल्ला में महिलाओं ने रोष प्रकट किया। इस दौरान सड़क पर महिलाओं ने शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन भी किया।
महिलाओं ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द सुल्तानपुर वार्ड को सीवरेज के साथ नहीं जोड़ा गया तो सभी महिलाएं सड़क पर चक्का जाम करने को मजबूर हो जाएंगी। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।
सुल्तानपुर वार्ड को सीवरेज के साथ जोड़ने के लिए कई बार बजट स्वीकृत हुआ। मगर सीवरेज का कार्य शुरू नहीं होने की वजह से हर बार बजट वापस चला गया।
सपना, इंदु, मधु, प्रीति, शकुंतला, ख्यालो देवी, पूनम, मीना देवी और आशा देवी ने बताया कि पिछले वर्ष मिंजर मेले के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुल्तानपुर वार्ड को सीवरेज से जोड़ने को लेकर घोषणा की थी। मगर एक साल के बाद भी अभी तक सुल्तानपुर वार्ड में सीवरेज का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी मोहल्ले की गलियों में गंदगी का आलम रहता है। ऐसे में सीवरेज लाइन बिछने से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
मगर सरकार और प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको देखते हुए अब महिलाओं ने आरपार की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है।
जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि सुल्तानपुर वार्ड में सीवरेज डालने को लेकर बजट आ चुका है। इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।