{"_id":"66a5231cde75d8bc190bfd2f","slug":"womans-bone-was-broken-operation-was-done-with-the-help-of-ms-chamba-news-c-88-1-ssml1006-129865-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला की टूट गई थी हड्डी, एमएस की मदद से हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला की टूट गई थी हड्डी, एमएस की मदद से हुआ ऑपरेशन
Sat, 27 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ढांक में गिरने से घायल महिला के लिए चिकित्सा अधीक्षक मसीहा बन गए। महिला की टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लेट के लिए 40 से 50 हजार रुपये खर्च आना था।
महिला के परिजन इतना खर्च करने में असमर्थ थे। जैसे ही परिजन इस समस्या को लेकर चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंचे तो उन्होंने पहले तो अस्पताल प्रबंधन की मजबूरी परिजनों के समक्ष रखी। परिजनों की पीड़ा को देखते हुए उनका हृदय भी कमजोर हो गया। उन्होंने निजी प्रयासों के चलते प्लेट उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को अपने कार्यालय में बुलाया और पीड़ित महिला को सस्ती दर पर प्लेट लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कंपनी को जो घाटा पड़ना था, उसे पूरा करने के लिए भी हामी भरी। इसके साथ मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। इसके बाद महिला का ऑपरेशन हुआ। परिजनों ने चिकित्सा अधीक्षक और मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी का आभार जताया है। किहार निवासी रुकसाना गिरने के कारण घायल हो गई थीं।
--