फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman washing clothes in the bathroom dies of electrocution

बाथरूम में कपड़े धो रही महिला की करंट से मौत

Fri, 16 Sep 2022 10:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman washing clothes in the bathroom dies of electrocution
चंबा। बाथरूम में कपड़े धो रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बेसुध होकर बाथरूम में गिरी महिला की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बबिता (28) पत्नी जोगिंद्र गांव पियूहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पियूहरा निवासी जोगिंद्र गैहरा में एक दुकान पर काम करता है। रोजमर्रा की तरह वह सुबह घर से दुकान के लिए निकल गया। घर का काम निपटाने के बाद उसकी पत्नी बबिता ने बाथरूम में बिजली की रॉड लगाकर पानी गर्म करने के लिए रखा था। सुबह करीब 11:00 बजे कपड़े धोते समय महिला जब बाल्टी से गर्म पानी निकालने लगी तो उसे अचानक करंट लगा जिससे उसकी चीखें निकल गईं और वह बेसुध होकर बाथरूम में ही गिर पड़ी। महिला के परिजनों ने उसके पति तुरंत जोगिंद्र को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद जोगिंद्र और उसके परिजन बेसुध महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों केे सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की दो छोटी बच्चियां हैं। महिला की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। कहा पुलिस आगामी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed