{"_id":"66803462be41dbd380045032","slug":"woman-jumps-into-ravi-river-from-manjari-garden-goes-missing-chamba-news-c-88-1-ssml1004-128098-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंजरी गार्डन से महिला ने रावी नदी में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंजरी गार्डन से महिला ने रावी नदी में लगाई छलांग, लापता
Sat, 29 Jun 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 29 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मंजरी गार्डन से एक महिला के रावी नदी में छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रावी नदी में छलांग लगाने वाली महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देरशाम तक महिला का पुलिस टीम को कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया।
अब पुलिस टीम रविवार को एक बार फिर से महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
मंजरी गार्डन से शनिवार को एक महिला के रावी नदी में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस बल, अग्निशमन विभाग की टीम लापता महिला की तलाश में मौके पर रवाना हो गई। रावी के तेज वेग में महिला का पता नहीं चला। टीमों ने रावी नदी का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन देरशाम तक महिला का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस को एक महिला के रावी नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली है। अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं चल पाया है।
--