फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman injured in collision with bull died in hospital

Chamba News: बैल की टक्कर से घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 17 May 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 May 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in collision with bull died in hospital
साहो (चंबा)। बैल की टक्कर से घायल एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी देवी (30) पत्नी प्रकाशो निवासी गांव सलेली डाकघर साहो के रूप में हुई है। महिला मंगलवार को अपने खेतों में काम रही थी कि उसी दौरान हल जोत रहे बैल ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतिका के मायके वालों का पक्ष लिया। इसमें मायके वालों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया। इसके चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed