फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Without rain, clouds of crisis on Rajma, Urad and Kulath

Chamba News: बिन बारिश राजमा, उड़द और कुलथ पर संकट के बादल

Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Without rain, clouds of crisis on Rajma, Urad and Kulath
होली (चंबा)। बरसात की दस्तक के बाद भी होली क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में क्षेत्र की स्थानीय फसलें, राजमा, उड़द और कुलथ की दाल पर संकट मंडरा गया है।
विज्ञापन

किसानों की मानें तो करीब एक सप्ताह पहले ही इन फसलों की निदाई की है। बारिश न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बताया कि फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसानों ने बताया कि अगर एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं होती है तो फसलें पूरी तरह से सूख जाएंगी। र बाद में बारिश होती है पैदावार उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र होली की यह तीनों फसलें पारंपरिक हैं। काफी समय से इन फसलों की पैदावार कर क्षेत्र के किसान अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं। इन दालों की मांग जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रहती है। राजमा, उड़द की दाल सहित कुलथ के अच्छे दाम किसानों को मिलते हैं। किसानों में राजिंद्र कुमार, सुभाष कुमार, त्रिलोक चंद, ज्ञान सिंह, राजेश कुमार, धर्म चंद, लेख राज, कुलदीप कुमार, खेम राज ने कहा कि बिजाई के समय ही क्षेत्र में बारिश हुई थी, मगर इसके बाद बारिश नहीं हो रही है। बताया कि खेतों में जाकर निदाई भी कर ली है। अब फसलों को बारिश की काफी जरूरत है। बताया कि बादल तो पिछले करीब एक सप्ताह से आ रहे हैं, मगर बारिश नहीं हो रही है। कुल मिलाकर अगर एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं होती है तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed