फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   With the torrential rain, the creaking mountains scared the tourists, 20 percent occupancy left in tourist destination Dalhousie, 60% of tourists canceled advance booking in hotels

मूसलाधार बारिश के साथ दरकते पहाड़ों ने डराए पर्यटक

Thu, 29 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
With the torrential rain, the creaking mountains scared the tourists, 20 percent occupancy left in tourist destination Dalhousie, 60% of tourists canceled advance booking in hotels
डलहौजी(चंबा)। मूसलाधार बारिश के साथ दरकने वाले पहाड़ों को देख अब पर्यटक डलहौजी से मुख मोड़ने लग पड़े हैं। पर्यटन स्थल डलहौजी में अब 20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रह गई है। जुलाई माह में मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए पर्यटकों द्वारा 60 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द करवा दी है। अब डलहौजी में होटल खाली होते दिख रहे हैं। कुल मिला कर मौसम की मार ने पर्यटकों को डरा कर रख दिया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कोविड की मार ने दो वर्षों से पर्यटन सीजन से जुड़े कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं अब रियायतों के बाद जिला में पर्यटकों की आमद धीरे-धीरे बढ़ने पर अब बरसात होटल व्यवसायियों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रदेश में मूसलाधार बारिश के साथ दरकने वाली पहाड़ियों में पर्यटकों के जानें गवाने की सूचना मिलने के बाद पर्यटक अब पहाड़ों का रुख करने से कतराने लग पड़े हैं। वहीं, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मोंगा ने बताया कि बरसात के दिनों में पर्यटन सीजन नहीं रहता है। बावजूद इसके पर्यटकों का डलहौजी का आना लगा रहता है। बावजूद इसके बरसात में 60 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग रद्द हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed