फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   With its own wheels stalled, the Chamba Depot has started running on borrowed buses.

Chamba News: अपने पहिए थमे तो उधार की बसों पर दौड़ने लगा चंबा डिपो

Thu, 16 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
With its own wheels stalled, the Chamba Depot has started running on borrowed buses.
पालमपुर और नगरोटा बगवां डिपो से बसें उधार लेकर चलाए जा रहे रूट
विज्ञापन

लंबे समय से विभिन्न जगह खड़ी हैं चंबा डिपो की 150 में से 50 बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की सड़कों पर इस समय पहियों से ज्यादा जुगाड़ दौड़ रहा है। बसों की कमी ने चंबा डिपो की रफ्तार रोक दी है। उधार की बसें हालात संभालने की कोशिश में लगी हैं।
एचआरटीसी के चंबा डिपो का संकट अब महज तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि यात्रियों की रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। कई प्रमुख रूटों पर चंबा डिपो पालमपुर और नगरोटा बगवां डिपो से उधार लेकर बसें दौड़ा रहा है।
विज्ञापन

चंबा डिपो में लगभग 150 बसें हैं। इनमें करीब 100 बसें ही नियमित रूप से विभिन्न रूटों पर सेवाएं दे रही हैं। करीब 50 बसें लंबे समय से या तो विभिन्न स्थानों पर खड़ी हैं या वर्कशॉप में मरम्मत के इंतजार में हैं। इस वजह से कई रूटों पर बसों की कमी हो गई है। स्थिति को देखते हुए डीएम धर्मशाला ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख रूटों पर बसों के संचालन का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तय समय के अनुसार चंबा-खज्जियार रूट पर शाम 5:30 बजे, चंबा-मनाली रूट पर सुबह 11:30 बजे और चंबा-मंडी रूट सुबह 5:30 बजे बस जाएगी। इन रूटों पर सेवाएं बनाए रखने के लिए विशेषकर पालमपुर और नगरोटा बगवां डिपो से बसों की सहायता ली जा रही है ताकि किसी तरह यात्रियों की कनेक्टिविटी बनी रहे और रूट पूरी तरह बाधित न हों। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि डीएम धर्मशाला की ओर से नगरोटा बगवां और पालमपुर डिपो की बसें चंबा डिपो के लिए भेजी हैं ताकि रूट प्रभावित न हों और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed