फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will siege Vis if demands are not met: Bhavani

मांगें न मानीं तो करेंगे विस का घेराव : भवानी

Thu, 13 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Will siege Vis if demands are not met: Bhavani
चंबा कॉलेज में 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल के दौरान मौजूद एबीवीपी कार्यकर्ता।
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चंबा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि जल्द छात्र हित की मांगों को पूरा न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा। छात्र हित की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी ने वीरवार को 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। प्रांत सहमंत्री भवानी ठाकुर ने हड़ताल की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि छात्र हित के मामलों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं की जा रही है। पिछले 11 साल से इस पर रोक लगी हुई है। इसके बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन आज दिन तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। सरकार की ओर से प्रदेशभर में कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। ऐसे में गरीब विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं। विद्यार्थियों को मजबूरन बारहवीं में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से छात्र अहित के फैसले लिए जा रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा न किया गया है तो वे आने वाले समय में विस का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर इकाई कार्यकर्ता मनीष कुमार, राज कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार, साहिल कुमार और पारस कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed