फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will go on strike if buses are not started within a week

Chamba News: एक सप्ताह में बस शुरू नहीं की तो करेंगे हड़ताल

Wed, 03 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Will go on strike if buses are not started within a week
एक सप्ताह में बस शुरू नहीं की तो करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

चांजू और देहरा पंचायत के लोगों की निगम प्रबंधन को चेतावनी, बोले- नहीं भेजी जा रही बस
एचआरटीसी प्रबंधन का तर्क- सड़क की हालत खस्ता, नहीं दौड़ पा रही हैं स्टार बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चंबा-चांजू रूट पर बस चलाने की मांग पर ग्रामीण हड़ताल करेंगे। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन को चेताया है कि एक सप्ताह में पुरानी समयसारिणी के अनुरूप बस शुरू नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 2014 में यह बस रूट बंद कर दिया गया था। कुछ दिन पहले तक बस चली, लेकिन फिर इस बस को बंद कर दिया गया। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत चांजू और देहरा में प्रस्ताव भी पारित किया गया है कि इस बस को नियमित रूप से चलाया जाए, मगर निगम प्रबंधन नियमित रूप से बस सेवा मुहैया नहीं करवा रहा है।
ग्राम पंचायत चांजू की प्रधान टेकु देवी, उप प्रधान देवी राम, वार्ड सदस्य खेमराज, भागदेई, परसो राम, मालती देवी, टेक सिंह, बीना देवी, देहरा पंचायत प्रधान चैन लाल, उप प्रधान गुरदेव, वार्ड सदस्य नारो, हरदेई, अशोक कुमार, कमरो और देई का कहना है कि इस रूट पर निजी बसें चल रही हैं। सरकारी बस को नियमित रूप से नहीं भेजा रहा है। इससे क्षेत्र की आधी आबादी सरकार की पचास प्रतिशत किराये की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि बस की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। इस मार्ग की हालत भी बेहद खराब है। ऐसे में एचआरटीसी की स्टार बसें नहीं जा पा रही हैं। मार्ग की हालत खराब होने की वजह से नियमित रूप से बस भेजने में असमर्थ हैं। लोग मार्ग की हालत सुधारने के बारे में प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed