फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will go on hunger strike if teacher is not appointed in two days

Chamba News: दो दिन में शिक्षक की नियुक्ति न की तो करेंगे भूख हड़ताल

Fri, 04 Aug 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Will go on hunger strike if teacher is not appointed in two days
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के कॉलेज से प्राेफेसर का तबादला होने पर विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे डाली है। इसके लिए विद्यार्थियों ने आवासीय आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज से प्रोफेसर का तबादला तो सरकार ने कर दिया है लेकिन उनके स्थान पर दूसरे प्राेफेसर की तैनाती नहीं की गई है। इसकी वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

इसको लेकर विद्यार्थियों में रोष है। विद्यार्थियों ने पांगी प्रशासन के जरिये सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द प्रोफेसर की तैनाती नहीं की गई तो विद्यार्थी भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। मौजूदा समय में कॉलेज में 200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर का तबादला होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि दो दिन में कॉलेज में प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं की गई तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस मांग को पूरा करवाने के लिए भी सरकार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed