फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners in Dehra demand release of pending DA

Chamba News: देहरा में पेंशनरों ने उठाई लंबित डीए जारी करने की मांग

Fri, 16 Oct 2026 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Pensioners in Dehra demand release of pending DA
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा के कम्युनिटी हॉल में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सरकार से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। ऐसे में सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी आवाज को एकजुट होकर सरकार के समक्ष उठाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की देहरा ब्लॉक इकाई का गठन भी किया। इसमें पनपिंद्र सिंह को प्रधान, देवराज हीरा को महासचिव और बक्शी राम को वित्त सचिव चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और पेंशनरों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed