फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will continue to protest until demands are met

Chamba News: जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, देते रहेंगे धरना

Thu, 22 Feb 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Will continue to protest until demands are met
जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, देते रहेंगे धरना
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने किया एलान- किसी के भी बहकावे में आकर नहीं रोकेंगे धरना-प्रदर्शन
नप अध्यक्ष बोलीं - धरना देने से कोई फायदा नहीं, हाउस की बैठक में फैसला समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा के कार्यालय के बाहर सातवें दिन भी कांग्रेस समर्थित पार्षदों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। पार्षदों ने मांगें पूरी न होने पर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ उनके समर्थक भी शामिल रहे। पार्षदों का कहना है कि किसी के बहकावे और लालच में आकर धरना नहीं रोकेंगे। उन्होंने साफ किया है कि धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनके वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हो जाते।
विज्ञापन

कहा कि शहर की जनता अब जाग गई है। जनता ने उन्हें इसलिए पार्षद बनाया है कि उनके वार्डों में बेहतर विकास कार्य हो सकें, लेकिन पार्षदों की मांग के अनुसार भी वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। धरने पर बैठे पार्षदों में सीमा कुमारी, अंजू देवी, खालिद मिर्जा, उर्मिला ने कहा कि उनके वार्डों में विकास कार्यों पर नगर परिषद के अधिकारियों की नाकामी का ग्रहण लग गया है। पिछले तीन साल से चार वार्डों में एक भी विकास कार्य नहीं दिखा है। शेष वार्डों में गुप्त रूप ये कार्य हो रहे हैं। सुल्तानपुर, हरदासपुर, सुराड़ा, जुलाहकड़ी वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष चार वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं होने दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करने का कोई फायदा नहीं हैं। विकास कार्यों को लेकर हाउस की बैठक में ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed