फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wife kept calling for lunch, husband found dead in ditch

Chamba News: दोपहर के भोजन के लिए पत्नी करती रही फोन, खाई में मृत मिला पति

Wed, 26 Jun 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wife kept calling for lunch, husband found dead in ditch
चंबा। खाई में मृत पड़े पति को दोपहर के भोजन के लिए पत्नी फोन करती रही। जब पति ने फोन नहीं उठाया तो उसे चिंता होने लगी। वह पति की तलाश में चरागाह की तरफ निकल पड़ीं।
विज्ञापन

पति यहां भेड़-बकरियों को चराने गया था। कुछ दूर जाकर पत्नी ने अपने पति को खाई में बेसुध देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

भेड़पालक सरवन कुमार पुत्र बांका निवासी गांव गुवारा डाकघर खुंदेल 100 मीटर खाई में मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत गैहरा पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान लेने के साथ घटनास्थल में भी जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में पाया गया कि हादसा रास्ते में पैर फिसलने के कारण हुआ है। मृतक सरवन बुधवार सुबह भेड़-बकरियों को चराने के लिए नजदीक के जंगल में गया था। दोपहर तक नहीं लौटा। इस बीच, पत्नी दोपहर के भोजन के लिए बार-बार फोन करती रही। फोन नहीं उठाने पर जब पत्नी उसके पास गई तो वह खाई में बेसुध पड़ा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed