फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Who would do such a thing without you... Shabad se Nihaal Sangat

Chamba News: मेरी प्रीत गोविंद सियों जिन घटे... शबद से निहाल की संगत

Thu, 13 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Who would do such a thing without you... Shabad se Nihaal Sangat
धड़ोग ​स्थित गुरू रविदास गुरूद्वारा में शब्द कीर्तन के दौरान मौजूद संगत।
चंबा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 648वें जयंती समारोह का आयोजन धड़ोग स्थित गुरु रविदास मंदिर में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर रात्रि कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। गुरु रविदास सभा चंबा के वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश पाल ने कहा कि रात्रि कीर्तन दरबार में ऑस्ट्रेलिया के भाई कंवलजीत सिंह, उनके रागी जत्थे, भाई कमलदीप सिंह और तनप्रीत सिंह (चंबा वाले) ने अपने अनमोल कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। कीर्तन दरबार में मौली धरती मौलेया आकाश, मेरी प्रीत गोविंद सियों जिन घटे, ऐसी लाल तुझ बिन कौन करे, माधवे क्या कहिये भ्रम ऐसा...आदि शबद गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। संगत ने कार्यक्रम के दौरान गुरु के अनमोल वचनों का शबद गायन के माध्यम से श्रवण किया। इस अवसर पर सतनाम ग्रोवर, अमरजीत सिंह, लेख राज, बिशन दास वर्धन, गुरु रविदास सभा चंबा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, कोषाध्यक्ष सुदेश चंद्रा, पूर्व प्रधान जितेश्वर सूर्या, आंबेडकर मिशन सोसायटी के अध्यक्ष योगेश्वर, महासचिव अनूप राही, डॉ. राजीव चंद्रा, कमल अहीर, इंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, कनुज कुमार, दीपक कुमार, दलबीर सूर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed