{"_id":"60353aa68ebc3ee9365bfb88","slug":"when-the-waiting-for-the-new-bridge-will-end-now-again-on-foot-chamba-news-sml36203469","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब खत्म होगा नए पुल का इंतजार, अब फिर पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब खत्म होगा नए पुल का इंतजार, अब फिर पैदल
विज्ञापन
भडियां के पास निर्माणाधीन पुल का ठप पड़ा काम।
- फोटो : Chamba
चंबा। शहर की सबसे नजदीकी ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी तक पहुंचने का सफर ग्रामीणों के लिए कठिन हो गया है। ठेकेदार की लापरवाही के बाद क्षतिग्रस्त भड़ियां पुल अब छोटी गाड़ियों के लिए बंद हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद हजारों ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक नए पुल का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
वहीं, दूसरी ओर अब पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
करीब आठ हजार की आबादी को जोड़ने वाला भड़ियां पुल मंगलवार को ठेकेदार की मनमानी के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी राज कुमार का कहना है कि दो साल तक पुल से वैकल्पिक मार्ग के अभाव में छोटी गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। डेढ़ माह पहले ही वैकल्पिक मार्ग बनने के बाद पुल से छोटे वाहन दौड़े। लेकिन अब फिर से आवाजाही ठप पड़ गई है।
स्थानीय ग्रामीण जगदीश कुमार का कहना है कि काफी समय से नए पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इसके बारे में वह कई बार लोनिवि के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रधान मनीषा ठाकुर का कहना है कि भड़ियां का पुराना पुल उनका एकमात्र आवाजाही का साधन था। अब यह पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, नए पुल का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है। प्रशासन ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध करे। ग्राम पंचायत भड़ियां के मोहन सिंह का कहना है कि मलबा उठाकर पंचायत के पास फेंका जा रहा है। इससे गांवों को बरसात में खतरा पैदा हो सकता है। छह माह से नए पुल का कार्य बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीण भगत राम का कहना है कि पुल से चार पंचायतें जुड़ी हुई हैं। लेकिन अब यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों की आवाजाही एक बार फिर जोखिम भरी हो गई है।
स्थानीय महिला मनीषा ठाकुर का कहना है कि नए पुल का कार्य बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि एकमात्र पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन को इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि नए पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पुल की ड्राइंग मुंबई भेजी गई है।