{"_id":"6a133055a30254c7cf0bab40","slug":"when-no-one-listened-he-drew-the-line-of-development-with-donations-chamba-news-c-88-1-cmb1002-184383-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसी ने नहीं सुनी तो चंदे से खींच दी विकास की लकीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसी ने नहीं सुनी तो चंदे से खींच दी विकास की लकीर
Sun, 24 May 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
तागी के ग्रामीणों ने 10-10 हजार रुपये चंदा लेकर शुरू किया सड़क का निर्माण
श्रमदान से बना दी 2 किलोमीटर सड़क, अभी भी अधूरा पड़ा 2 किमी का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। ग्राम पंचायत तागी के टाटरी गांवों के ग्रामीण आज भी सड़क से वंचित हैं।
लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने जब विभाग और पंचायत से कोई ठोस कार्रवाई नहीं देखी तो खुद ही आगे आकर चंदा इकट्ठा कर सड़क निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मझाटा से टाटरी गांव तक प्रस्तावित चार किलोमीटर सड़क में से करीब दो किलोमीटर सड़क उन्होंने अपने स्तर पर तैयार कर ली है। इसके लिए सभी ग्रामीणों ने दस-दस हजार रुपये एकत्रित कर तीन लाख रुपये का योगदान दिया और श्रमदान कर रास्ता तैयार किया।
ग्रामीणों में बबलू, हेम सिंह, इंद्रजीत, चरणों और सुरेंद्र कुमार सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। सड़क का केवल आधा हिस्सा ही बन पाया है जबकि बाकी दो किलोमीटर हिस्सा अभी भी अधूरा है। इस कारण तागी और टाटरी गांव आज भी मुख्य सड़क नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सड़क सुविधा बेहद जरूरी है। सड़क सुविधा न होने के कारण गांव के बच्चों को रोजाना करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है और कई बार खराब मौसम में यह यात्रा और भी कठिन हो जाती है। करीब दो हजार की आबादी इस समस्या से प्रभावित है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग मांग की है कि अधूरी सड़क को जल्द पूरा किया जाए। उनका कहना है कि यदि शेष सड़क का निर्माण भी हो जाए तो गांव मुख्य धारा से जुड़ जाएगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने बताया कि जांच की जाएगी कि सड़क का कार्य कहां तक प्रस्तावित है और इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
--