फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When husband and wife refused to pick up stones from the field, they broke their heads

Chamba News: खेत से पत्थर उठाने से मना किया तो पति-पत्नी ने फोड़ दिया सिर

Mon, 20 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
When husband and wife refused to pick up stones from the field, they broke their heads
तीसा (चंबा)। खेत से पत्थर उठाने से मना करने पर पति-पत्नी ने एक व्यक्ति का पत्थर से सिर फोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रजिया खान पुत्री नजीर अली निवासी ग्राम जुठेड़ डाकघर सेईकोठी तहसील चुराह ने बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद थे। इस दौरान उनके पिता ने वहां से गुजर रहे जाकिर अली से पूछा कि उनके खेत से उन्होंने पत्थर क्यों उठाए हैं। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोपहर के समय जब उनके पिता घर लौट रहे थे तो आरोपी ने उनका रास्ता रोक दिया। इस पर उनकी बहन और भाई ने पिता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। रविवार सुबह करीब 7:00 बजे आरोपी खेत में आया और फिर से पत्थर उठाने लगा और उनके पिता को गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर उसने झगड़ा शुरू कर दिया। इतने में आरोपी की बीबी आई और पत्थर से पिता नजीर अली के सिर पर वार कर उन्हें चोटिल कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में पिता को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। बहराहल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 341, 323, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed