फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   wheather alerts in salooni division

सलूणी उपमंडल में मौसम का अलर्ट जारी

Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन

मौसम का मिजाज देखते हुए सलूणी उपमंडल में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। प्रशासन ने बर्फबारी ग्रस्त क्षेत्र की तरफ न जाने और कहीं फंसने तक एसडीएम कार्यालय या परिजनों को सूचित करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


एसडीएम किशोरी लाल ने  बताया कि सलूणी उपमंडल में पिछले दो दिनों से भारी बरसात हो रही है। ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। कच्ची बर्फ थोड़ी सी धूप लगने पर भयानक रूप ले सकती है। जिसे देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह के मौसम के लिए बिल्कुल तैयार है। प्रशासन ने समूचे उपमंडल में सर्दियों से निपटने की पूरी व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


हालांकि सर्दियों के दौरान बर्फबारी ज्यादा नहीं हुई। लेकिन यह प्रबंध अब काम आ रहे हैं। एसडीएम ने उपमंडल में सक्रिय राहत व बचाव दल को भी अलर्ट रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में यह बचाव दल काम करेगा। उपमंडल के ऊपरी इलाकों में पिछले दो दिनों के दौरान डेढ़ से तीन फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed