फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheat sowing on head, farmers wandering for seeds

Chamba News: सिर पर गेहूं की बिजाई, बीज के लिए भटक रहे किसान

Tue, 29 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Wheat sowing on head, farmers wandering for seeds
मंगला (चंबा)। नवंबर से गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। किसानों को गेहूं के बीज की आवश्यकता है, लेकिन उपकेंद्र में ताला लटका है। किसान बीज मिलने की उम्मीद में हर रोज इस बीज भंडार पर आते हैं, लेकिन लटका हुआ ताला देखकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बीज लेने पहुंचे किसान रमेश कुमार, राम किशन, विनोद कुमार, नरेश कुमार और विजय ने कहा कि अगले माह से गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो रहा है। ऐसे में किसानों को बीज की तुरंत आवश्यकता है। ग्राम पंचायत मंगला में कृषि उपकेंद्र शोपीस बनकर रह गया है। सात माह से कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि सरकार ने उपकेंद्र तो खोल रखे हैं, लेकिन अधिकारियों की तैनाती करना भूल गई है। किसानों ने कहा कि इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों को सूचित करवा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है। बताया कि यदि वे निजी बीज विक्रेता से गेहूं का बीज खरीदते हैं तो उन्हें अनुदान से वंचित रहना पड़ता है। निजी विक्रेताओंं से खरीदा गया बीज कई बार घटिया किस्म का भी निकलता है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ता है। अभी उन्हें बीज की जरूरत है, लेकिन उन्हें बीज उपलब्ध करवाने के लिए उपकेंद्र में कोई तैनात नहीं है।
विज्ञापन

--
उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि स्टाफ की कमी चल रही है। किसानों को बीज उपलब्ध करवाने के लिए कर्मचारी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed