{"_id":"6651b936682a15c825003abe","slug":"wet-garbage-removed-from-wards-on-orders-of-administration-chamba-news-c-88-1-cmb1002-125610-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रशासन के आदेश पर वार्डों से हटाया गीला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रशासन के आदेश पर वार्डों से हटाया गीला कचरा
विज्ञापन
तीन दिनों से वार्डों में लगे थे गीले कचरे के ढेर
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हुआ सख्त
अमर उजाला इम्पैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के वार्डों में गीले कचरे के ढेर को प्रशासन के आदेश पर आखिरकार नगर परिषद के कर्मचारियों ने हटा दिया है। पिछले तीन दिन से वार्डों में गीले कचरे के ढेर लगे हुए थे। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं, इलाके में दुर्गंध भी फैली हुई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सख्त हुआ और उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने नगर परिषद को तुरंत वार्डों से गीला कचरा हटाने के निर्देश दिए। डीसी के आदेश मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने तुंरत वार्डों में कचरे के ढेर को उठाकर गाड़ी के जरिये कूड़ा संयंत्र कुरांह पहुंचाया।
विवेक कुमार, रोशन, हरीश महाजन, ललित शर्मा, योगेश कुमार आदि का कहना है कि तीन दिन से वार्डों से गीले कचरे के ढेर लगे हुए थे जिस पर मच्छर और मक्खियां भिनभिना रही थीं। वहीं, लोगों को बीमारी का भी भय सता रहा था। हालांकि, लोगों ने कई बार नगर परिषद को इस जगह से गीला कचरा हटाने के लिए अवगत करवाया था लेकिन, समस्या जस की तस बनी रही। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जैसे ही यह मामला उपायुक्त के ध्यान में आया तो उन्होंने सख्ती करते हुए नगर परिषद को वार्डों में लगे गीले कचरे के ढेर को हटाने के निर्देश जारी कर दिए। नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर का कहना है कि उपायुक्त के आदेशानुसार वार्डों से गीला कचरा उठा दिया गया है।
नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर का कहना है कि उपायुक्त के आदेशानुसार वार्डों से गीला कचरा उठा दिया गया है।