फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wet garbage not picked up in city for three days, heaps in wards

Chamba News: शहर में तीन दिन से नहीं उठाया गीला कचरा, वार्डों में लगे ढेर

Fri, 24 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wet garbage not picked up in city for three days, heaps in wards
चंबा के सपड़ी मोहल्ले में बोरे में भरकर रखा गया कूड़ा।संवाद
चंबा। शहर को सुंदर बनाने का नगर परिषद लोगों को पाठ तो पढ़ा रही है लेकिन, तीन दिन से शहर के वार्डों से गीला कचरा नहीं उठाया गया है। दरअसल, रोजाना शहर के वार्डों से गीला और सूखा कचरा उठाया जाता है जिसे निष्पादन के लिए कूड़ा संयंत्र कुरांह भेजा जाता है लेकिन, तीन दिन से भीषण गर्मी में गीला कचरा वार्डों में ही सड़ रहा है। कूड़े के ढेरों से उठने वाली बदबू से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, कूड़ा संयंत्र कुरांह में गीले कचरे के निष्पादन वाली मशीन भी बंद पड़ी है। इससे कूड़ा संयंत्र में भी गीला कचरा रखने के लिए जगह नहीं बची है। शहरवासियों का कहना है कि तीन दिन से गीले कचरे से भरे बोरों से मच्छर और मक्खियां भिनभिनाते रहते हैं। ऐसे में रास्तों पर आवाजाही करना भी मुश्किल हो चुका है। अगर, सफाई कर्मियों से गीला कचरा न उठाने का कारण पूछा जाता है तो जवाब यह मिलता है कि कूड़ा संयंत्र कुरांह में गीले कचरे का निष्पादन करने वाली मशीन बंद है। साथ ही वहां गीला कचरा रखने के लिए जगह भी नहीं है। लोगों का कहना है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलाें में न देने पर नगर परिषद नोटिस जारी करने में जरा देरी नहीं करती है लेकिन, गीला कचरा तीन दिन से यहीं पर सड़ रहा है। उसे वहां से हटाने के लिए कोई उचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा कि अगर कोई बीमारी की चपेट में आया तो उसकी जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि वार्डों के लोगों को हो रही समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। कहा कि वार्डों से गीला कचरे उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed