फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wedding ceremonies have to be conducted with generators on rent.

Chamba News: किराये पर जेनरेटर लेकर करवाने पड़ रहे शादी समारोह

Sat, 13 Apr 2024 09:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Wedding ceremonies have to be conducted with generators on rent.
बिना बिजली के मटैरा गांव में आयोजित शादी समारोह में लाया गया जनरेटर। स्त्रोंत-संवाद
साहो (चंबा)। कीड़ी पंचायत के चुल्ला और मतियारा गांवों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। शादी समारोह जैसे आयोजनों में भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जेनरेटर के सहारे विवाह समारोह करवाने पड़ रहे हैं। जेनरेटर किराये पर लेने से लोगों पर खर्च का बोझ पड़ रहा है। दोनों गांवों में करीब 150 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस बारे में बिजली बोर्ड को अवगत करवाया गया है, मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों गांव साहो सेक्शन से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुल्ला और मतियारा गांवों की आबादी करीब पांच सौ है। पिछले काफी समय से ये गांव बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों में नेक राम, अमित कुमार, शक्ति प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, देवी चंद, प्रभू सिंह और मनोज कुमार ने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारी बिजली बिल समय पर भेज रहे हैं, मगर इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का मसला जिला परिषद की बैठक में भी उठा था। बावजूद इसके अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द गांव के समीप नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल सके और जेनरेटर का सहारा न लेना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed