फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   weather

निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात

Fri, 17 Apr 2020 06:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
weather
चंबा। जिला चंबा में शुक्रवार को निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले करीब चार दिनों से जिला में प्रचंड धूप निकल रही थी। इससे तापमान में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। तीस से 32 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को बारिश के कारण तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी में बारिश के साथ ऊपरी पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। इससे समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया। भरमौर में न्यूनतम तापमान नौ, पांगी में सात, सलूणी में 12, चुवाड़ी में 16 व डलहौजी नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला में एक सप्ताह के बाद गेहूं की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है। ऐसे में बारिश का दौर अगर लंबा रहता है तो इससे फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शुक्रवार को हुई बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन फसल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed