फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Weather became a hindrance: attendance of children in schools did not increase even on Friday

मौसम बना बाधा: शुक्रवार को भी नहीं बढ़ पाई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति

Fri, 04 Feb 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Weather became a hindrance: attendance of children in schools did not increase even on Friday
बर्फबारी के बाद चुराह क्षेत्र के भगसेरी गांव का नजारा। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में मौसम स्कूली बच्चों की राह में लगातार बाधा बनता जा रहा है। शुक्रवार को भी सुबह के समय बर्फबारी होने के कारण ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति मात्र 12 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

हालांकि, स्कूल खुलने के पहले दिन 21 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। दोनों दिन मौसम खराब रहने के कारण बच्चों की स्कूल में उपस्थिति कम रही। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी माना है कि मौसम खराब रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम रह रही है। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के चलते करीब एक माह बाद नौवाीं से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई स्कूलों में शुरू हुई है। मगर बीते दिनों दिनों में 30 प्रतिशत विद्यार्थी भी स्कूल नहीं पहुंचे हैं। इसकी बड़ी वजह खराब मौसम माना जा रहा है। गौरतलब है कि जिला चंबा के ग्रीष्मकालीन सत्र के 86 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हुई है। मगर अभी तक बच्चों की संख्या नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन

किस कक्षा में कितनी प्रतिशत आए बच्चे
नवमीं कक्षा में 13.26, दसवीं में 13.43, ग्यारहवीं में 11.76 और बारहवीं कक्षा में 11.08 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। ओवरऑल 12.32 प्रतिशत विद्यार्थी ही शुक्रवार को स्कूल पहुंचे। शनिवार को यह प्रतिशतता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि शुक्रवार को मौसम खराब रहने के कारण काफी कम प्रतिशत विद्यार्थी स्कू पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी के कारण बच्चों की संख्या में कमी आ रही है।

पंकज सलारिया
इनसेट
-उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरौर और हाई स्कूल पल्यूर में औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में कोरोना प्रॉटोकोल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। बारिश के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या काफी कम रही। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि बारिश के कारण कम बच्चे ही स्कूल आए। अन्य व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed