फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wearing seat belts and helmets reduces the risk of death: Yashpal

सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने से कम होता है जान का जोखिम : यशपाल

Wed, 31 Dec 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wearing seat belts and helmets reduces the risk of death: Yashpal
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान एएसआई यशपाल ने कहा कि यदि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहने और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं तो हादसे में जान जाने का खतरा काफी कम रह जाता है।
विज्ञापन

आज का युवा वर्ग हेलमेट या सीट बेल्ट पहनना उचित नहीं समझता है। इसका पछतावा उनके परिवारजनों को उम्रभर उठाना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन समेत नशे में वाहन न चलाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस बीच गतिविधियों के तहत एनएसएस के स्वयंसेवी सलूणी पंचायत के सियुल गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने पानी के पनिहारों की सफाई की और पनिहारों तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत भी की। इन गतिविधियों में स्थानीय स्थायी निवासियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार ने मुख्य वक्ता और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed