फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wearing an umbrella and a raincoat, I admired the valleys of Khajjiar in the rain.

Chamba News: बारिश में छाता, रेन कोट पहन निहारीं खज्जियार की वादियां

Sat, 04 Apr 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Wearing an umbrella and a raincoat, I admired the valleys of Khajjiar in the rain.
ख​ज्जियार में बारिश के दौरान चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद।
मैदानी इलाकों से पहुंचे पर्यटकों ने ठंडे मौसम में खूब उठाया आनंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल में बारिश के दौरान पर्यटकों ने छाता और रेन कोट पहनकर प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लिया। झील मैदान में पर्यटक छाता लेकर घूमते नजर आए।

शनिवार को थोड़ी-थोड़ी देर बाद बारिश का क्रम चलता रहा। इस कारण ठंड भी काफी बढ़ गई। मैदानी इलाकों से घूमने के लिए पहुंचे पर्यटक ठंड देखकर काफी दंग रह गए। उनका कहना था कि मैदानी इलाकों में गर्मी के कारण लू चल रही है। यहां सर्दी का आभास हो रहा है। पर्यटकों में भवानी सिंह, शिव प्रताप, राजिंद्र सिंह, हरसिमरन और श्याम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण वे खज्जियार के सभी स्थलों का भ्रमण नहीं कर पाए। झील मैदान के चारों तरफ गगनचुंबी देवदार पेड़ों की सुंदरता देख काफी अचंभित हुए। झील में तैरती मछलियों को दाना डाला। गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में स्थानीय लोग यही उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि बारिश का दौर थमते ही पर्यटकों की भीड़ बढ़ना शुरू होगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed