{"_id":"6afb338c750f7d98160025a8","slug":"cowshed-reduced-to-ashes-by-fire-500-bales-of-hay-stored-for-winter-destroyed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203149-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आग से गोशाला राख, सर्दियों के लिए रखी 500 गड्डी घास जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आग से गोशाला राख, सर्दियों के लिए रखी 500 गड्डी घास जली
Mon, 16 Nov 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
बन्नू गांव में हुई घटना, करीब 80 हजार रुपये का नुकसान, आग बुझाते समय तीन ग्रामीण भी झुलसे
ग्रामीणों ने मवेशियों को सुरक्षित निकाला, प्रभावित बीपीएल परिवार ने प्रशासन से मांगी आर्थिक मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/साहो। ग्राम पंचायत सुंगल के बन्नू गांव में सोमवार शाम आग लगने से एक गोशाला जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से सर्दियों के लिए रखी सूखी घास की करीब 500 गड्डियों का भंडार भी नष्ट हो गया। हादसे में प्रभावित परिवार को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे योगेश कुमार पुत्र देवराज की गोशाला से धुआं उठता देखकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टियों और अन्य बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गोशाला में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज लपटों के कारण गौशाला और उसमें रखा घास नहीं बचाया जा सका। आग बुझाने के प्रयास में किशू, आत्मा राम और सुरेश मामूली रूप से झुलस गए। योगेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
पंचायत प्रधान रजनी ने बताया कि मंगलवार को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा। प्रभावित परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंधित है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहसीलदार के माध्यम से संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।