फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water supply stopped in Hadla for a week

हैडला में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद

Sat, 01 Jan 2022 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped in Hadla for a week
vn के आगे खाली बर्तन िलए खड़े सेईंकोठी के हैडला गांव के बाशिंदें। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत सेईकोठी के हैडला गांव में एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी की आपूर्ति बंद होने से बीस परिवारों को पीने और मवेशियों के लिए पानी एक किलोमीटर दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से ढोना पड़ रहा है। प्राकृतिक जलस्रोत को जाने वाला रास्ता ऊबड़-खाबड़ और पगडंडी वाला है। इससे लोगों को संभलते हुए ही आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति बंद होने के बारे में शिकायत भी की गई लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से गांव में बंद पेयजल आपूर्ति को शीघ्र सुचारु करवाने की मांग उठाई है, जिससे उन्हें ठंड में दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी ढोने से छुटकारा मिल सके। गौरतलब है कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के हैडला गांव में सर्दियों में पानी की आपूर्ति बंद होना ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। पानी सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर नौकरीपेशा और स्कूली बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों मधु देवी, डुमणू, गुपाली, रीता देवी, निशा, मोती राम, यशो, खेमराज, लाल चंद, मान सिंह, रूप लाल आदि ने कहा कि पानी की आपूर्ति न होने से सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चों और महिलाओं को एक किमी का सफर तय कर पानी ढोना पड़ रहा है। पानी के बिलों की समय पर अदायगी के बाद भी समस्या का हल न होना चिंता का विषय है। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता केवल कुमार ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजकर समस्या का हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed