फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water sports festival to be held at Taleru: DC

तलेरूमें होगा जलक्रीड़ा उत्सव : डीसी

Fri, 19 Feb 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Water sports festival to be held at Taleru: DC
चंबा। जिले में मौजूद सभी तरह की पर्यटन की संभावनाओं को नए आयाम देने के मकसद से शुरू किए गए चलो चंबा अभियान के साथ वाटर स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। चलो चंबा अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तलेरू में सितंबर या अक्तूबर में जल क्रीड़ा उत्सव के आयोजन को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें जलक्रीड़ाओं से संबंधित विभिन्न तरह की गतिविधियां सम्मिलित रहेंगी। आयोजन के शेड्यूल को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के साहसिक पर्यटन से जुड़े स्थानीय युवाओं के साथ कलाकारों, शिल्पकारों, दस्तकारों और स्थानीय लोगों की भागीदारी को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जलक्रीड़ा उत्सव के दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उत्सव में सम्मिलित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त ने एसडीएम सलूणी की अध्यक्षता में निगरानी कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को एक नियमित आयोजन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि चंबा के पारंपरिक खानपान के अलावा स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को भी इस अभियान का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने वोटिंग स्थल तलेरू में आधारभूत अधोसंरचना विकास और जलाशय में बहकर आने वाले व्यर्थ और अपशिष्ट पदार्थों के पुख्ता प्रबंधन को लेकर भी संबंधित विभाग और सोसायटी को तय सीमा के भीतर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार ने जलक्रीड़ा उत्सव के आयोजन को लेकर तैयार की गई प्रारंभिक रूपरेखा का ब्योरा भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed