{"_id":"60df171b8ebc3ee59b7ff18e","slug":"water-problem-in-mai-ka-bag-chamba-news-sml375549321","type":"story","status":"publish","title_hn":"माई का बाग में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माई का बाग में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
चंबा। सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग मोहल्ले में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजतन, ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत से ही पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। पेयजल उपभोक्ताओं ने दो टूक शब्दों में जलशक्ति विभाग को चेताया है कि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
अनीता देवी, देवकी देवी, मधु, रेशमा, अंजू, रजनी, हिमानी, पूजा देवी आदि ने कहा कि एक सप्ताह से मोहल्ले में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रहा है। पेयजल समस्या के बारे में जब विभागीय कर्मचारियों को अवगत करवाया जाता है तो वे दोपहर एक बजे तक पानी आने की बात कहते हैं। बावजूद इसके अभी तक पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। कहा कि भीषण गर्मी के चलते प्राकृतिक जलस्रोत का पानी भी सूख चुका है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीक्षित कुमार ने कहा कि मोहल्ले में बिछी पुरानी पाइप लाइन बंद होने से इस प्रकार की समस्या हुई है। कहा कि मोहल्ले में नई पेयजल लाइन बिछा कर पेयजल सप्लाई सुचारु करवा दी गई है।