फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water problem in Deevankhana

दीवानखाना गांव में गहराया जल संकट

Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
water problem in Deevankhana
चंबा। ग्राम पंचायत सुंगल के गांव दीवानखाना में पानी की नियमित सप्लाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को मजबूरन मीलों पैदल सफर तय कर पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला और उन्हें अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया। ग्रामीणों ने पानी टैंक से गांव के लिए अलग लाइन बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों लुकेश, गुड्डी, सुमन, अनु, कांतो, भिंद्रो, नरेश, राजू और पवन ने कहा कि गांव में एक माह में चार से पांच बार ही पानी आता है जो नाममात्र ही रहता है। कहा कि गांव में कोई प्राकृतिक जलस्रोत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को करगड़-बरौड़ी के द्रबोग टैंक से पानी उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीणों ने द्रबोग टैंक से गांव के लिए पानी की अलग लाइन बिछाने की मांग की है। कहा कि वर्ष 1979 में उनके गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु हुई। तब से लेकर वर्तमान समय तक लाइन की न तो मरम्मत की गई है और न ही उसे अपग्रेड किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed