फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water pipes were laid overnight after digging roads in the city

Chamba News: शहर में सड़कें खोदकर रातोंरात बिछा दिए पानी के पाइप

Fri, 10 May 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Water pipes were laid overnight after digging roads in the city
चंबा में मुख्य  डाकघर पेयजल पाईप डालने के बाद पडा गड्ढा।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत बिना अनुमति रातोंरात सड़क खोदकर पेयजल लाइनें बिछा दी गई हैं। शहर के कुछ दुकानदारों की ओर से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि नगर परिषद को इस बात की भनक तक नहीं लगी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़कें खोदकर पेयजल लाइनें डालकर सीमेंट डाल दिया है। इससे साफ देखा जा सकता है कि सड़क को खोदकर पेयजल लाइनें बिछाई गई हैं। ऐसा एक या दो दिन से नहीं, बल्कि लंबे समय से चलता आ रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहर का निरीक्षण कर कभी इसकी जांच करना उचित नहीं समझा है। न ही इन दुकानदारों पर शिकंजा कसा गया है।
दूसरी ओर, वार्डों में जब भी पेयजल पाइप डाले जाने होते हैं तो शहरवासियों से कई तरह की औपचारिकताएं करवाई जाती हैं। इन्हें पूरा नहीं कर पाने के कारण कई बार तो लोग पेयजल लाइन बिछाने के लिए ही मना कर देते हैं। दूसरी ओर, शहर के कुछ दुकानदारों ने बिना अनुमति सड़क को खोदकर रातोंरात पेयजल पाइप बिछा दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद चंबा का कहना है कि शहर में बिना अनुमति पेयजल लाइनें नहीं बिछाई जा सकती हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना किया जाता है, लेकिन शहर में ही बिना अनुमति खोदी गई सड़क के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग कार्यालय में मुख्य सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। पानी के पाइप डालने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश होने पर ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं।

--
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। बिना अनुमति सड़कें नहीं खोदी जा सकती हैं। सोमवार को शहर का निरीक्षण कर बिना अनुमति सड़कें खोदकर पाइप बिछाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माने तक का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed