{"_id":"618a7ee9bfe777627a338696","slug":"water-drop-not-dripping-in-kulbag-for-four-days-chamba-news-sml3896830193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलबग में चार दिन से नहीं टपकी पानी की बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलबग में चार दिन से नहीं टपकी पानी की बूंद
विज्ञापन
Water drop not dripping in Kulbag for four days
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत जुम्हार के गांव कुलबग में चार परिवारों के घरों में पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। बीते चार दिन से पानी न आने से ग्रामीण मजबूरन प्राकृतिक जलस्रोत से पेयजल ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर पानी के बिल जमा करवाने के बावजूद पेयजल की आपूर्ति बहाल न करवा पाना विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही है। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की है।
ज्ञान चंद, प्रकाश चंद, विक्की और कंठ राम ने बताया कि उनके गांव के लिए वर्षों पहले पेयजल लाइन बिछाई गई है, जिसे अभी तक नहीं बदला जा सका है। चार दिन से पानी के बर्तन खाली पड़े हुए हैं। पेयजल समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग को भी अवगत करवाया गया। कर्मचारियों ने पाइपों में हवा भरने का तर्क देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। कहा कि पानी न आने से उन्हें घर से मीलों दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत का रुख करना पड़ रहा है, जिससे सबसे अधिक नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। संबंधित कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।