फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis in bhanota village

तीन दिनों से ग्राम पंचायत भनौता में पानी की आपूर्ति ठप्प

Thu, 22 Aug 2019 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
water crisis in bhanota village
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत भनौता के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से पंचायत में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मौखिक रूप से विभाग को अवगत करवा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। पंचायत की आबादी करीब दो हजार है। लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र कुुमार, पवन कुमार, मदन लाल चंपा देवी, सुरेश कुमार, देवी चंद रेखा देवी, दर्शन सिंह, दिशा देवी, सतीश कुमार, चंपा देवी, सुनील कुमार, प्रीतम चंद, राधा देवी और पूर्णा देवी का कहना है कि बीते दिनों भारी बारिश हुई है। इस कारण पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचा है। इस कारण पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्होंने बताया कि आपूर्ति न होने के कारण उन्हें पानी प्राकृतिक स्रोतों से ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को अवगत करवाने के बाद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द ग्राम पंचायत भनौता में पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो समस्या का समाधान करवाने के बारे में उचित कदम उठाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed