{"_id":"60ddf6d58ebc3e9e9224897f","slug":"water-connection-cut-on-using-tullu-pump-chamba-news-sml37549609","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल से सिंचाई करने पर काटे दस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल से सिंचाई करने पर काटे दस कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता (चंबा)। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता ने ग्राम पंचायत समोट, धुलारा और मोतला में बुधवार देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल का दुरुपयोग करने पर दस पेयजल कनेक्शन काट दिए गए हैं। विभाग की ओर से यह कार्रवाई अस्थायी तौर पर की गई है। इसके साथ ही बाग-बगीचों में लगाए गए प्लास्टिक पाइपों को भी जब्त कर लिया है। विभाग ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि नियमों की अवहेलना करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक जल शक्ति विभाग को सूचना मिली कि इन पंचायतों में कुछ लोग टुल्लू पंप की मदद से पीने के पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा और अन्य कर्मियों ने देर रात तीन पंचायतों के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान सूचना सही पाई गई और दस उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए गए। गौरतलब है कि किसान पेयजल को सिंचाई के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। बहरहाल, जलशक्ति विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विभाग के सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टुल्लू पंप से खेतों की सिंचाई करने वाले दस लोगों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। कहा कि भविष्य में भी विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।