{"_id":"634c346ea7693a2c95118e24","slug":"voting-will-be-held-in-628-polling-stations-in-the-district-chamba-news-sml42516088","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 3,98,080 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग करेंगे: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 3,98,080 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग करेंगे: राणा
विज्ञापन
चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान उपायुक्त डीसी राणा।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,98,080 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इनमें 1,95,024 महिलाएं और 3415 सर्विस वोटर शामिल हैं।
पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत 78,060 मतदाता, भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 78,329 मतदाता, चंबा विधानसभा क्षेत्र में 83,756 और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत 74,724 मतदाता जबकि भटियात विधानसभा क्षेत्र में 79,796 मतदाता हैं ।
उन्होंने कहा कि जिले में सबसे कम ऊंचाई पर 111- कियांणी मतदान केंद्र 780 फीट की ऊंचाई पर स्थित है । इसी तरह 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित 42- टेपा सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। बताया कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप आपदा प्रबंधन के लिए कमांडेंट होमगार्ड को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है । जिले के जनजातीय उपमंडल पांगी में एसडीआरएफ और जिला मुख्यालय चंबा में एनडीआरएफ टीम की तैनाती के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिले के प्रशासनिक, पुलिस व आबकारी एवं कराधान अधिकारियों के साथ मिलकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है । अंतरराज्यीय नाकों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के साथ संयुक्त तौर पर अवश्य कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से14 अक्तूबर को प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन की घोषणा की है । इसमें कहा गया है कि अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2022, नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 27 अक्तूबर और 29 अक्तूबर, 2022 को अभ्यर्थी वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिले में कुल 628 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 597 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों जबकि 31 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। इनमें से 87 मतदान केंद्र संवेदनशील और 19 क्रिटिकल मतदान केंद्र की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला में 46 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिनमें मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 314 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी होगी। 10 मतदान केंद्रों में महिला कर्मियों की ओर से मतदान करवाया जाएगा। जिले में कुल 3140 मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं । इनमें एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 2 मतदान अधिकारी शामिल रहेंगे। एक पोलिंग पार्टी में कुल 4 मतदान कार्मिक नियुक्त किये जाएंगे। कार्मिकों को उनकी पोस्टिंग और निवास स्थान पर तथा उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाएगा । कर्मियों की नियुक्तियां सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन के आधार पर होगी। मतदान प्रक्रिया को पुख्ता बनाने के लिए 63 सेक्टर अधिकारी और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार के लिए चुनाव में खर्च करने की सीमा 40 लाख रुपये है। इसकी निगरानी के लिये कुल 60 टीमों का गठन किया गया है। इनमें 18 उड़न दस्ते, 18 स्टेटिक सर्विलांस दल, 6 अकाउंटिंग दल, 6 वीडियो व्यूइंग टीमें तथा 12 वीडियो सर्विलासं टीमें शामिल की गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सहायता कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए
टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। मतगणना का कार्य 8 दिसंबर को राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान में होगा। चुनाव के दौरान नौ सौ पुलिस और गृहरक्षक जवान अपनी सेवाएं देंगे।